आफ़ताब फारुकी
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दर्शन करने गए एक भक्त ने अपनी जीभ काटकर माता शीतला को चढ़ा दी। भक्त के मुंह से खून निकलता देख मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
संपत की पत्नी ने जब उसके मुंह से खून निकलते देखा, तो वह रोने लगी। इस दौरान मंदिर में मौजूद अन्य भक्तों ने संपत को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संपत की पत्नी के मुताबिक, वह अपने पति के साथ कड़ा धाम गंगा स्नान करने और माता शीतला के दर्शन-पूजन के लिए गई थी।
गंगा स्नान के बाद वह मां शीतला मंदिर में पूजा कर वापस आ रहे थे। तभी पति ने उसे मंदिर का चरण स्पर्श करने को कहा। जैसे ही वह चरण स्पर्श करने लगी, तो पति ने ब्लेड से अपनी जीभ काट ली। भानमती को नहीं पता कि संपत ने कौन सी मन्नत पूरी करने के लिए अपनी जीभ काटी है। वहीं, जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ0 विवेक केसरवानी के मुताबिक, एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शख्स का इलाज किया जा रहा है। हालत खतरे से बाहर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…