फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (व.प्र.) ने उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद लखीमपुर-खीरी में आपराधिक मामलों में वंचितों एवं कमजोर वर्ग की प्रतिरक्षा के लिए लीगल एवं डिफेंस काउंसिल की स्थापना की जानी है, जिसके लिए भी फ्री लीगल एड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 01-01 पदों, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के 02 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए।
नियुक्ति की अवधि में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा प्राइवेट केस में अधिवक्ता के रूप में कार्य करने तथा अन्य रिटेनरशिप का कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदों के आवेदन की अंतिम तिथि 05 सितंबर की सायं 05 बजे तक होगी। तीनों पदों के लिए निर्धारित प्रोफार्मा पूर्ण रूप से भरकर प्रोफार्मा की अंतिम पृष्ठ पर दिए गए दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखीमपुर खीरी के कार्यालय में 05 सितंबर को सायं 5:00 बजे तक जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के बाद कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अभ्यार्थी आवेदन पत्र जनपद न्यायालय लखीमपुर खीरी की वेबसाइट www.districts.ecourts.gov.in/kheri व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की वेबसाइट www.upslsa.up.nic.in से डाउनलोड कर प्राप्त किए जा सकते हैं। संबंधित विस्तृत विज्ञापन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण दिशा निर्देश जनपद न्यायालय लखीमपुर खीरी व मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है, उसका अवलोकन कर सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…