फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी जिले के तराई में मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व में पार्क प्रशासन सहित वन्य जीव प्रेमीयों के लिए काफी दुख भरी खबर सामने आई है जहां एक आठ वर्षीय मादा हाथिनी की बीमारी के चलते मौत हो गई जिससे पार्क प्रशासन सहित वन्यजीव प्रेमियों में उदासी छा गई है।
वही जानकारी देते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया है कि बीते 4 महीनों से मादा शिशु हाथिनी तुगां बीमार थी और उसका इलाज किया जा रहा था। वहीं इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई है जिसके बाद प्रोटोकॉल के तहत तीन डॉक्टरों के पैनल के द्वारा उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है और उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है और उसको आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है। साथ ही उसका पंचनामा भरकर उसको दफनाने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी सही मौत का कारण पता चल सकेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…