संजय ठाकुर
बलिया: पूर्वांचल की दबंगई भले आपने मीम्स में सुनी और देखी होगी। मगर सोशल मीडिया पर वायरल होते एक वीडियो ने सभी दबंगई की सीमाओं को पार कर दिया। दबंगई ऐसी कि बकाया होने पर बिजली कनेक्शन काटने पहुची विद्युत विभाग की टीम पर बन्दुक तान दिया। गन पॉइंट पर लेकर कनेक्शन काट रहे कर्मचारी को खम्भे से नीचे उतारा। कर्मचारियों के साथ मारपीट भी किया। बस बकाया बिजली की बिल 20 हज़ार नही दिया और सब कुछ कर डाला।
सोमवार की इस घटना का अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वही पुलिस ने अवर अभियंता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार था, अपुष्ट सूचनाओं के अनुसार आज उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। दूसरी तरफ जिलाधिकारी बलिया ने उसका असलहा लाइसेंस निरस्त कर दिया है। सब मिला कर ये रहा कि सोना कारोबारी के तौर पर मशहूर अमरिंदर बाबु ने बिजली का बकाया 20 हज़ार नही दिया और बवाल लाख काट दिया।
इस मामले में नगरा विद्युत उपकेंद्र के जेई तारकेश्वर यादव ने बताया कि 20 हजार रुपये के बकायेदार उपभोक्ता के यहां बिजली कनेक्शन काटने गए थे। जहां बिजली उपभोक्ता ने पहले खंभे पर चढ़कर बिजली कनेक्शन काट रहे लाइनमैन पर बंदूक से निशाना लगाने लगा। ऐसा करने से रोकने पर उपभोक्ता मुझसे भी उलझ गया, उसने मेरी तरफ बंदूक की नोक कर दी। इस दौरान उपभोक्ता ने कॉलर भी पकड़ा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…