Politics

गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका: आठ विधायक हुए भाजपा में शामिल, बोले पवन खेरा- भाजपा ने साबित कर दिया कि वह तोडना जानती है

आदिल अहमद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इसी बीच, गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा कि हम पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। “कांग्रेस छोडो, बीजेपी को जोड़ो।“ वहीं सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि अब “कांग्रेस छोड़ो यात्रा” शुरू होगी।

गोवा में कांग्रेस के कद्दावर नेता दिगंबर कामत, माइकल लोबो समेत आठ विधायक अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी की है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने इन आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था। शामिल होने वाले विधायको में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस शामिल है।

बताते चले कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में सत्ताधारी भाजपा के 20 विधायक हैं। वही कांग्रेस के पास कुल 11 विधायक हैं। 8 विधायकों के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस के अब राज्य में तीन विधायक रह जाएंगे। ये पहला मौका नहीं है जब गोवा कांग्रेस में फूट पड़ी है। इससे पहले जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। पाला बदलने वाले विधायकों में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल थे। हालांकि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कावलेकर समेत 6 बागी विधायकों को हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गिस ने ट्वीट कर कहा है कि “राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुए 8 दिन ही हुए है और आज गोवा कांग्रेस के 8 विधायकों ने कांग्रेस को छोड़ दिया, यात्रा का आगाज़ यह है तो अंज़ाम क्या होगा…???”

इसी क्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेरा ने ट्वीट कर कहा है कि “आज भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ तोडना जानती है। हमारी “भारत जोड़ो यात्रा” से बौखलाई भाजपा ने गोवा में “ऑपरेशन कीचड” को अंजाम दिया। भारत देख रहा है। वो तोड़ेंगे, हम जोड़ेंगे

Banarasi

Recent Posts

जिस सौरभ के इश्क में मुब्तेला ‘अफसाना’ बन गई ‘आस्था’, मगर उसी कमज़र्फ मुहब्बत ने दिया उसको दर्दनाक मौत

अनुराग पाण्डेय डेस्क: अफसाना, सौरभ के इश्क में आस्था बन गई थी। अफसाना से आस्था…

1 hour ago

इसराइल में हुआ बंधको की रिहाई के लिए नेतन्याहु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

आफताब फारुकी डेस्क: ग़ज़ा में बंधक बनाए गए इसराइली लोगों की रिहाई के लिए हज़ारों…

1 hour ago

तेलंगाना की रैली में बोले अमित शाह ‘कांग्रेस का वोट बैंक वही है जो ओवैसी का है, हम उस वोट वोट बैंक से डरते नही है’

आदिल अहमद डेस्क: तेलंगाना के आदिलाबाद में भाषण देते हुए अमित शाह ने एक बार…

2 hours ago

अमित शाह ने माना राजस्थान में भाजपा को हो सकता है कुछ सीटो का नुकसान, बोले मगर भाजपा 400 पार करेगी

ईदुल अमीन डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी साक्षात्कार में दावा किया…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने चुनाव आयोग को नोटिस भेज किया पीएम पर तुरंत कार्यवाही की मांग, कहा प्रधानमंत्री लगातार हेट स्पीच दे रहे है’

शफी उस्मानी डेस्क: सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता ने चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर प्रधानमंत्री…

2 hours ago