तारिक़ खान
गाजियाबाद: घर के नीचे स्कूटी रोक कर मोबाइल पर बात कर रहे है युवक को मकान मालिक ने गोली मार दिया। घटना गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके के भाटिया मोड़ का है जहाँ पर मंगलवार की देर शाम उस वक्त भगदड़ मच गई, जब एक शख्स को सरेआम गोली मार दी गई। जैसे ही गोली चली तो इलाके में भगदड़ मच गई और आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया और गोली मारने वाले शख्स की तलाश में जुट गई। गनीमत रही कि गोली शख्स के बाएं कंधे में लगी, जिसके कारण उसकी जान तो बंद बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल निर्देश को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर निर्देश का उपचार चल रहा है और चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है। उन्होंने बताया कि निर्देश के भाई अमरीश की शिकायत पर अमित भाटी नाम के शख्स के खिलाफ हत्या के प्रयास की तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी अमित को पकड़ने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…