ईदुल अमीन
जौनपुर: जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर स्थित एक विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्र का शव प्रतापगढ़ में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला है। मृतक छात्र का स्कूल बैग एक ट्रेन के कोच में अमेठी से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है कि आखिर जौनपुर का छात्र प्रतापगढ़ कैसे पहुचा। वही छात्र के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे के साथ कुछ तो अनहोनी हुई है। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
स्कूल बंद होने से पहले स्कूल के प्रबंधक के पास एक फोन आया कि स्कूल के ड्रेस में एक बच्चा वाराणसी-लखनऊ रेलमार्ग के पृथ्वीगंज प्रतापगढ़ (जिले से सटा इलाका है) के पास बच्चे की लाश मिली है। वह फौरन क्लास में गए तो आदित्य सिंह अपनी कक्षा मे नहीं था। परिजनों को सूचना हुई तो वे लोग भी भागे भागे पहुंचे और फोटो देखकर बच्चे पहचान की।
बच्चे का बैग अमेठी में ट्रेन की बोगी से बरामद किया गया। छात्र स्कूल से प्रतापगढ़ कैसे पहुंचा और क्यों गया यह किसी को नहीं मालूम है। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे के साथ कोई न कोई अनहोनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…