Demo pic
मो0 कुमैल
डेस्क: तेलंगाना के सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग लग गई। आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है। शोरुम में लगी आग का गुबार इतना ज्यादा उठा कि इलाके में चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया है। हादसा सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। यहां पर अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद में जिस बाइक शोरूम में आग लगी है उसके ऊपर लॉज है, और इस लॉज में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल प्रसासन की ओर से राहत और बचाव का कार्य जारी है। लोगों को किसी न किसी तरीके से वहां से निकाला जा रहा है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और राहत एवं बचाव दल पहुंच चुका है।
बताते चले कि इससे पहले अप्रैल में तमिलनाडु में इसी तरह की घटना हुई थी। यहां पोरुर-कुंदरातुर स्थित शोरूम में एक कस्टमर ने अपनी ई-बाइक की बैटरी को चार्ज पर लगाया था। इसके कुछ ही देर बाद शो रूम में अचानक आग लग गई थी। धीरे-धीरे पूरा शोरूम आग की लपटों में घिर गया था। इस घटना में 5 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और सर्विसिंग के लिए आए 12 पुराने इलेक्ट्रिक स्कूटर जल गये थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…