Others States

झारखंड: विवाद के दौरान बीच बचाव करने गये युवक पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया

तौसीफ अहमद

डेस्क: झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। युवक इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झुलसे युवक की पहचान दीपक सोनी के रूप में हुई है।

कहा जा रहा है कि पीड़ित सोनी विवाद के दौरान बीच बचाव करने गया था। इसी बीच, आरोपी कसमुद्दीन अंसारी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। झारखंड के नगर उंतारी थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। पुलिस  निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विवाद के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की जानकारी सामने आई है। जांच की जा रही है। उधर, दीपक के एक परिजन ने बताया कि उसे दीपक ने बताया कि कसमुद्दीन ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts