रवि पाल
मथुरा: अज्ञात वाहन और कार की हुई भीषण टक्कर में दर्दनाक हादसा हुआ। घटना मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र की है जहाँ शुक्रवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 135 के समीप एक कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक और युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दिल्ली के रहने वाले थे। अक्टूबर में दोनों की शादी होनी थी।
कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजन शनिवार की सुबह मथुरा पहुंच गए। मृतक के परिजन ने बताया कि विशाल और अलका की सगाई हो चुकी थी। 18 अक्टूबर को शादी होनी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियां में जुटे थे। देर रात उन्हें हादसे की सूचना मिली तो परिवारों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…