ए0 जावेद
वाराणसी: टप्पेबाजी और लूट में अपनी दहशत शहर में बना चूके इरानी गैंग का खात्मा कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने वाली वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की टीम को आज श्री काशी खाद्य व्यापार मंडल ने होटल त्रिदेव में एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर इस गैंग का सफाया करने वाली पुलिस टीम को व्यापार मंडल द्वारा सम्मानित किया गया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस मामले में पुलिस ने कुल 7,37, 000 रुपए नगद तथा लूट में प्रयुक्त टवेरा गाड़ी तथा दो मोटरसाइकिल बरामद किया था। इस पूरी गिरफ़्तारी और खुलासे में एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र, क्राइम ब्रांच वाराणसी, सर्वेलेंस सेल वाराणसी तथा थाना चौक के सभी एसआई और पुलिस कर्मियों ने दिन रात मेहनत किया था। जिसके बाद सुकून की साँस लेने वाले व्यापारियों ने आज इस गैंग का खुलासा करने वाली पूरी पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर उनका माल्यार्पण करते हुवे इस सफलता में उनकी मेहनत की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुवे धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
यह समस्त कार्यक्रम काशी खाद्य व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णशरण दास, महामंत्री सत्येंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आलोक नागर एवं सदस्य राम जी माहेश्वरी, मनमोहन अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल एवं राकेश अग्रहरी के द्वारा आयोजित किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…