Accident

दो बाइक की टक्कर में दंपत्ति हुए घायल

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया): उभाव थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह तिराहा के पास बुधवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर में पति-पत्नी बाइक सहित नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सीयर प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल सिराजुद्दीन(48) पत्नी असगरी(45) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा गांव निवासी हैं।

वह लखनऊ में एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र कम करते हैं। आज ही अपने घर आये हुए थे और अपने बहन के घर जनपद के भटौली निवासी के जा रहे थे तभी चौधरी चरण सिंह तिराहा के समीप एक नशे में धुत बाइक सवार सामने से आकर टक्कर मार दी जिससे दोनों दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं घायल के शिकायत पर पुलिस ने दूसरा बाइक सवार रंजीत कुमार(27) निवासी आहिलापुर अपने कस्टडी में ले लिया और मामले की पूछताछ कर रहे हैं।

Banarasi

Recent Posts