UP

विधायक गोला के निधन से जिले में शोक की लहर, डीएम-एसपी ने किए अंतिम दर्शन, जताया शोक

फारुख हुसैन

लखीमपुर(खीरी): मंगलवार की सुबह विधायक गोला अरविंद गिरी के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर मिलते ही डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन गोला के लिए रवाना हुए। डीएम-एसपी ने दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर गोला पहुंचने से पहले उनके आवास, फार्महाउस एवं अंत्येष्टि स्थल स्थल का भ्रमण किया, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।

इस दौरान डीएम-एसपी ने दिवंगत विधायक के परिवारी जनों से मुलाकात करके उन्हें ढांढस बंधाया। पार्थिव शरीर गोला पहुंचने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, सीडीओ अनिल सिंह ने दिवंगत विधायक के अंतिम दर्शन कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी, शोक जताया।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने विधायक गोला अरविंद गिरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। पूरा खीरी प्रशासन विधायक के असामयिक के निधन से दुखी है। डीएम-एसपी ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Banarasi

Recent Posts