National

पंजाब सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने का कर रही विचार, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दिया जानकारी

तारिक़ खान

डेस्क: पंजाब में पूर्व विधानसभा सदस्यों को कई पेंशनों से एक पेंशन तक सीमित करने वाला विधेयक पारित होने और अगस्त में इसको राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब आम आदमी पार्टी के द्वारा पंजाब में इन पेंशन से बच रहे फंड का प्रयोग पुरानी पेंशन बहाली के लिए करने का मन बनाया जा रहा है।

बताते चले कि आम आदमी पार्टी सरकार ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब में ‘एक विधायक, एक पेंशन’ को लागू करने वाली अधिसूचना देश की राजनीतिक व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव और सुधार करेगी।  इससे पांच साल में 100 करोड़ रुपये की बचत होगी।’

अब इस सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी सरकार ने कदम बढाने भी शुरू कर दिए है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक ट्वीट भी किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा है कि, ”मेरी सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली वापस लाने पर विचार कर रही है। मैंने अपने मुख्य सचिव से इसके कार्यान्वयन की व्यवहार्यता और तौर-तरीकों का अध्ययन करने के लिए कहा है। हम अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts