शाहीन बनारसी (इनपुट: जावेद अंसारी)
चंडीगढ़: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड को लेकर हंगामा बरपा हुआ पड़ा है। 26 घंटो तक सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा काटा और खूब नारेबाजी किया। इस दरमियान आन्दोलनरत छात्र-छात्राओं की मांगो पर पुलिस ने उन्हें ऍफ़आईआर की कापी सौपी। साथ ही उस छात्रा को भी पुलिस ने आन्दोलनरत छात्र छात्राओं से रूबरू करवाया जो इस आन्दोलन के दरमियान बेहोश हो गई थी। आखिर 26 घंटे लगातार चला ये आन्दोलन समाप्त हो गया है। यूनिवर्सिटी में इस हंगामे को देखते हुवे 6 दिनों का अवकाश कर दिया गया है। आसपास जनपद के छात्र छात्राये अपने अपने घरो को चली गई है।
ग्राउंड रिपोर्ट के लिए गए हमारे संवादसूत्र जावेद अंसारी से बात करते हुवे छात्राओं ने बताया कि उन्हें बाथरूम इस्तेमाल करने में अब डर लग रहा है। छात्राओं का आरोप है कि उसके हॉस्टल में ही रह रही एक छात्रा ने 60 छात्राओं के प्राइवेट वीडियो बना लिए और उसे शिमला में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेज दिए। उनका यह भी आरोप है कि उनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया और पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। हालांकि, मोहाली पुलिस ने इससे साफ़ साफ़ इनकार किया है।
हमारे संवादसूत्र ने बताया कि मीडिया से बात करते हुवे कई छात्राओं ने यह कहा है कि वे अब वॉशरूम का इस्तेमाल करने से डर रही हैं। छात्रावास में रहने वाली छात्राएं कह रही हैं कि निश्चित रूप से उन्हें डर लग रहा है।” एक छात्रा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को रिश्वत दी है, इसलिए वे छात्राओं का समर्थन नहीं कर रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया है कि यूनिवार्सिटी की तरफ से छात्रों की मांग को नहीं मानी जा रही है। साथ ही छात्रों ने यह भी कहा है कि प्रशासन छात्राओं के आत्महत्या करने के प्रयास वाली बात को छिपाने का प्रयास कर रही है।
पंजाब पुलिस ने आरोपी लड़की उसके ब्वॉयफ्रेंड सन्नी मेहता और 1 अन्य को जो पूर्व बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की ने सन्नी मेहता को ही एमएमएस भेजा था। पंजाब पुलिस की तरफ से सीनियर आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में पूरे मामले पर एक एसआईटी का गठन भी किया गया है।आरोपी की गिरफ्तारी पर पंजाब के डीजीपी संजय कुंडू ने ट्वीट कर कहा है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पंजाब पुलिस के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। मैं शिमला की एसपी डॉक्टर मोनिका को इसके लिए बधाई देता हूं।
गौरतलब हो कि रविवार को मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी ने मीडिया को बताय था कि एक मामला सामने आया है कि हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की ने कोई वीडियो बनाया है। इसके बाद एक अफवाह फैल गई कि दूसरी लड़कियों का भी वीडियो बनाया गया है। जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…