तारिक़ खान
प्रयागराज: संगमनगरी प्रयागराज में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के सिंहपुर तिकोना गाव का है जहाँ शनिवार की देर रात नवविवाहिता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया गया। सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी समेत कई अधिकारी भारी पुलिस के साथ मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के मेजा थाना क्षेत्र के सिंहपुर तिकोना गांव का है। यहां के निवासी दीपक कुमार की पत्नी आराधाना (22) शनिवार की रात रोजाना की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में आ गई। उसके बाद आधी रात को घर में सोते समय उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।
रविवार की सुबह विवाहिता के परिजन को रोता-बिलखता देख ग्रामीणों को हत्या के बारे में जानकारी हुई। इस घटना के बाद से गांव वालों की भी भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतका का विवाह डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। वही इस क्षेत्र में हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी प्रयागराज द्वारा घटना स्थल का जायज़ा लेकर सम्बंधित अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…