मो0 सलीम
वाराणसी: वाराणसी जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के रिंग रोड अनन्तपुर में 24/9/2022 को गढ्ढे में फेकी हुई एक अज्ञात युवती की लाश पुलिस को बरामद हुई थी। लाश के पास से मृत युवती की कोई शिनाख्त हो सकने लायक सामान नही मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा करके शिनाख्त की लाख कोशिश किया मगर शिनाख्त नही हो पाई थी। जिसके बाद मीडिया सेल की मेहनत काम आई और मृत युवती के फोटो को मीडिया सेल ने वायरल किया।
बताते चले कि जिस स्थान पर हत्या कर युवती को फेक गया था उसी स्थान के कुछ दूर रोड पर पुलिस को कई शराब की बोतलें मिली थी। जिससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद मौके पर एक से अधिक लोग थे। पुलिस अब इसकी भी जाँच में जुटी है कि युवती को यहाँ लाकर मारा गया है अथवा उसकी हत्या कही और किया गया और लाश को यहाँ लाकर फेक दिया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतज़ार है। साथी ही पुलिस ने शव मिलने की जगह से चारो तरफ जाने वाले कैमरों का फालोअप लेना भी शुरू कर दिया है। परिजनो ने मीडिया से अभी कुछ भी नही बताया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…