ईदुल अमीन
वाराणसी: वाराणसी की प्रसिद्ध मरकजी यौमुन्नबी कमेटी की एक विशेष बैठक आज बुद्धवार को कमेटी के सदर पूर्व मंत्री शकील अहमद बबलू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य मरकजी यौमुन्नबी कमेटी के जनरल सेक्रेटरी जियाउद्दीन भाई के इन्तेकाल से खाली हुवे उनके पद पर नियुक्ति के सम्बन्ध में थी।
इस मौके पर हमसे बात करते हुवे हाजी महमूद ने कहा कि हमारे शहर की आवाम ने मुझ पर “जो ऐतबार जताया है और इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी मुझको सौपी है, इंशा अल्लाह उस ज़िम्मेदारी को मैं अपने पुरे मन से पूरा करूँगा। बेशक जियाउद्दीन भाई की कमी मैं पूरी कभी नही कर पाऊंगा, मगर उनसे सीखा हमने बहुत कुछ है। इंशा अल्लाह उनकी दी हुई तालीम का इस्तेमाल करूँगा।”
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शकील अहमद बबलू ने कहा कि “रबीउल अव्वल के सिलसिले में अगली मीटिंग 17/09/2022 को शाम मुस्लिम मुसाफिर खाने में रखी गई है। आज हुई बैठक में हाजी महमूद को जनरल सेक्रेटरी सभी की रज़ामंदी से बनाया गया है।” बैठक में मुख्य रूप से शकील अहमद, मुश्ताक खान, राशिद सिद्दीक़ी, मोदस्सिर अहमद, सऊद खान, रियाज अहमद, इमरान खान आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…