शाहीन बनारसी
वाराणसी। चौक पुलिस द्वारा वारंटी राशिद खान की गिरफ्तारी हेतु कल देर रात उसके घर में होने की सूचना पर ज़बरदस्त छापेमारी किया। इस छापेमारी में राशिद खान बताया जा रहा है कि छत से कूद कर फरार हो गया। पुलिस राशिद खान की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत है। दालमंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार अपने अधिकारियों के निर्देशन पर वारंटी राशिद खान की गिरफ्तारी हेतु वचनबद्ध है और लगातार उसकी गिरफ्तारी हेतु उसके हर सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि अपने आका तथाकथित पत्रकारों के संरक्षण में राशिद खान फरार चल रहा है। दालमंडी चौकी इंचार्ज की मुस्तैदी के कारण अब शरणदाता तथा कथित भी उससे अपने पल्ले झाड़ रहे है।
जिसके बाद राशिद खान ने जिला जज की अदालत में अंतरिम ज़मानत याचिका दाखिल किया, मगर वहां से भी कोई उसको राहत नही मिली और याचिका ख़ारिज हो गई। इस सबके बाद राशिद खान फरार चल रहा था। वही अदालत के हुक्म की तामीर करने के लिए चौक पुलिस पुरे तरीके से वचनबद्ध है। दो दिन पूर्व ही दालमंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने राशिद खान की बहन को एक छापेमारी में धर दबोचा था। जिसे अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…