शाहीन बनारसी
वाराणसी: कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद शिव की नगरी काशी में जनता ब्रह्मांड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं की साक्षी बनेगी। अनंत चतुर्दशी से शुरू होने वाला रामलीला का यह अनुष्ठान संपूर्ण विश्व में अनोखा है। बताते चले कि कोरोना काल के दो साल बाद शुक्रवार से शुरू हो रही रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। दुर्ग प्रशासन द्वारा प्रारंभिक चरणों में संपन्न होने वाली लीला की तैयारी युद्ध स्तर पर की गई है। लीला प्रेमी और स्थानीय दुकानदारों में खुशी की लहर है।
रामनगर की रामलीला शुरू होने के पहले अयोध्या से लेकर लंका तक तैयारियां पूरी कर ली गई है। रामलीला का मंचन स्थल 4 किलोमीटर दूर लंका तक फैला हुआ है। जगह-जगह अयोध्या, जनकपुर, पंचवटी, लंका, चित्रकूट, निषादराज आश्रम, अशोक वाटिका, रामबाग, नंदीग्राम सहित राम चरित्र मानस में वर्णित घटनाक्रम के अनुसार लीलाएं मंचित की जाती हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…