तारिक़ खान
देश में इस समय भगवान गणेश के महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। मुंबई समेत कई शहरों में गणेश पांडल लगाए गए हैं। शुक्रवार को 10 दिन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन किया जा रहा है। इस बीच हैदराबाद में भगवान गणेश के लड्डू की नीलामी की गई है। इस लड्डू का वजन 21 किलोग्राम था। ये लड्डू 24.60 लाख रुपये में नीलाम किया गया है। हैदराबाद में मशहूर बालापुर गणपति भगवान के 21 किलोग्राम के लड्डू की नीलामी की गई है। इसका 24.60 लाख रुपये में बिकना रिकॉर्ड है। इस साल लड्डू को बालापुर इलाके के टीआरएस नेता वांगेटी लक्ष्मा रेड्डी ने सबसे ऊंची बोली लगाकर हासिल किया है। साल 2021 में लड्डू के लिए 18.90 लाख रुपये की बोली लगाई गई थी। 2019 में लड्डू के लिए 17.60 लाख रुपये की बोली लगाई गई थी।
हैदराबाद में गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर रखी है, तेलंगाना सरकार ने 9 सितंबर को छुट्टी घोषित की है। शुक्रवार को होने वाले गणेश विसर्जन (विसर्जन) के लिए हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा के तीनों पुलिस कमिशनरेट इलाके में किसी तरह की कोई तनाव न फैले, पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी। तीनों कमिश्नरी मिलकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 25,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है,
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…