Crime

हरिद्वार: कच्ची शराब पीने से हुई पांच मौतें, जांच में जुटी पुलिस

मो0 कुमैल

डेस्क: कच्ची शराब पीने से पांच लोगो की मौत हो गई। मामला पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूल गढ़ का है जहाँ कच्ची शराब पीने से पांच लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कच्ची शराब पीने से गांव फूल गढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वही गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉली ग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts