शाहीन बनारसी
वाराणसी: कैंट पुलिस को आज एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी है जब 3 अदद चोरी के मोबाइल सहित तीन युवको को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ऑटो रिक्शा से मोबाइल चोरी का काम करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम गोरख नट, संतोष कुमार और निहाल उर्फ़ पिंटू है।
बताते चले कि 30 अगस्त को तीनों बदमाशों ने एक यात्री से 10 हजार रुपये लुटे थे। रविवार को डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। डीसीपी आरती सिंह के अनुसार गिरफ्तार गोरख नट निवासी कोईराजपुर नट बस्ती हरहुआ, सन्तोष कुमार निवासी फुलवरिया और सिगरा के लल्लापुरा निवासी मोहम्मद निहाल उर्फ पिंटू है। तीनों आरोपी कचहरी और कैंट स्टेशन के आसपास से सवारी उठाते थे, दिनदहाड़े मौका देख लूटपाट कर भाग जाते थे।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 अगस्त को यात्री रुद्रकान्त पांडेय निवासी नौबतपुर सैयदराजा चंदौली को कचहरी से मैदागिन जाते समय रास्ते में लूटा था। इस मामले की विवेचना नदेसर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय की ओर से की जा रही थी। जिसके क्रम में प्रकाश में आये इन तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय, प्रवीण कुमार सचान, हिमांशु त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार प्रभारी, हे0का0 बनवीर सिंह, विजय शंकर यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, का0 प्रेमशंकर पटेल तथा सचिन मिश्रा शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…