तारिक़ आजमी
वाराणसी: वाराणसी विकास प्राधिकरण चाहे जितना भी जोर लगा ले कि अवैध निर्माण नही होने देंगे। मगर अवैध निर्माण करने वाले प्राधिकरण से दो हाथ या तो आगे चलते है या फिर सब कुछ सेटिंग गेटिंग की रफ़्तार पर रहता है। इसका जीता जागता उदाहरण आप वाराणसी के आदमपुर ज़ोन स्थित मुकीमगंज में देख सकते है जहाँ शराब की दूकान के ठीक सामने लबे रोड न सिर्फ अवैध निर्माण हो रहा है बल्कि नगर निगम की नजूल संपत्ति भी कब्ज़ा हो गई। हमारी खबर का कल शाम प्रकाशन होने के बाद रातो-रात पुरानी ईंटो से नया निर्माण हो गया।
मगर यहाँ जायसवाल साहब ने आलिशान भवन निर्माण शुरू करवा दिया है। हाल ये है कि जब हमने वाराणसी विकास प्राधिकरण से इस संपत्ति के सम्बन्ध में जानकारी हासिल किया तो मालूम हुआ कि विकास प्राधिकरण से किसी प्रकार की अनुमति प्राप्त नही है। न नियम माना न तरीका माना। अवैध निर्माण जारी है। हद तो ये है कि नगर निगम के नजूल की जगह भी कब्ज़ा हो गई है। नगर निगम अपने विभाग की ज़मीनों को लेकर कितना गम्भीर है यह तो पुरे शहर में समझ में आता है। मगर वाराणसी विकास प्राधिकरण इस अवैध निर्माण पर आँखे बंद क्यों किये है यह बात समझ से बाहर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…