आदिल अहमद
डेस्क: पंजाब ने आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना 6 माह का रिपोर्ट कार्ड आज प्रस्तुत करते हुवे दावा किया है कि चुनाव में किये गए समस्त वायदे पुरे किये जा चुके है। कल शनिवार को पार्टी के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि, पिछली सरकारों ने केवल जनता को बेवकूफ बनाया और टैक्स के पैसे से अपनी तिजोरियां भरीं। लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार अपने सभी वादों को पूरा कर रही है। सरकार बनने के महज छह महीने में ही मान सरकार ने जनता के हित में कई ऐतीहासिक फैसले लिए हैं।
उन्होंने कहा कि, पंजाब के पानी और मिट्टी की उर्वरता को बचाने के लिए पंजाब सरकार किसानों को 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है। मालवा क्षेत्र के कपास किसानों के 2020 से लंबित मुआवजे को भी मान सरकार ने मंजूरी दी। वहीं गन्ना किसानों के लंबे समय से लंबित बकाया का भी भुगतान कर दिया गया है और डिफॉल्टर चीनी मिलों की संपत्तियों को कुर्क कर नीलाम किया जा रहा है। कंग ने कहा कि, पहले किसानों से 5000 रुपये प्रति हॉर्स पावर वसूले जाते थे लेकिन मान सरकार ने किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए इसे आधा किया और पंजाबियों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। इस बार लगभग 80 प्रतिशत घरों के जीरो बिल आए हैं। इसी तरह पंजाब रोडवेज हमेशा घाटे में रहा। निजी ट्रांसपोर्टरों का बेड़ा बड़ा होता रहा, लेकिन पंजाब रोडवेज घाटे में चला गया। अब वह मुनाफे में है। सरकार की ओर से एनआरआई के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वॉल्वो बस भी शुरू कर दी गई है।’
‘आप’ के प्रवक्ता ने कह कि, पंजाब में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की राज्य स्तरीय शुरुआत की गई है। अकाली दल पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि बादल सरकार में भी कबड्डी टूर्नामेंट होते थे, लेकिन उस समय खिलाड़ियों के बजाए बॉलीवुड कलाकारों पर पैसा खर्च किया जाता था। इससे उलट मान सरकार ने बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर खेल छात्रवृत्ति शुरू की। सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों के नायकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों के दौरान भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा, जिस कारण पंजाब पर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा। एक तरफ राज्य वित्तीय संकट से जूझ रहा था, वहीं बादल के सुखविलास और कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां के फार्म हाउस को विदेशी पत्थरों से सजाया जा रहा था। सरकार बनते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्ट पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों पर कार्रवाई की और उन्हें जेल भेजा। सरकार की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, क्योंकि ‘आप’ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।
कंग ने कहा कि, आप सरकार ने अवैध रूप से कब्जे में की गई 10 हज़ार एकड़ से अधिक भूमि को प्रभावशाली लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। जनता का पैसा अब पंजाब के कल्याण पर खर्च किया जा रहा है। ‘आप’ सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित अपने वादे पूरे किए और छह महीने में 100 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए। इन क्लीनिकों में अब तक करीब 1।5 लाख लोगों का इलाज किया गया है और 20,000 से अधिक मुफ्त चिकित्सा परीक्षण किए गए हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार ने छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए 100 से अधिक सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया है।
कंग ने कह कि, गैंगस्टर शासन का सफाया करने के लिए मान सरकार ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया, जिसने संगठित अपराध से जुड़े 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पंजाब में ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए 4000 से अधिक स्मगलरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सिद्धू मूसेवाला मामले में भी कुख्यात गैंगस्टरों का रिमांड मिला, ताकि उनके प्रशंसकों और परिवार को न्याय मिल सके। जबकि पिछली सरकारों ने इन अपराधियों को संरक्षण दिया था।
उन्होंने अकाली दल और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाया और कहा कि दोनों पार्टियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी और डीएवी कॉलेज के छात्र नेताओं को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। भाजपा पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि मोदी सरकार ने लाखों नौकरियां पैदा करने का वादा किया था, लेकिन उनके शासन के महज आठ साल में बेरोजगारी दर देश के इतिहास में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सीएम मान के नेतृत्व में राज्य को रंगला बनाने के लिए सभी लंबित वादों को जल्द पूरा करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…