मो0 कुमैल
लखनऊ: लखनऊ के इटौंजा स्थित असनहा गद्दीपुरवा में तेज़ रफ़्तार ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आमने सामने हुई टक्कर में ट्रैक्टर की ट्राली पलट कर तालाब में गिर जाने से ट्रैक्टर सवार 10 लोगो के मौत हो गई है। ट्रैक्टर पर कुल 40 से अधिक लोग सवार थे और सभी पानी में डूब गए। जिलाधिकारी लखनऊ ने इस हादसे में अब तक 10 मौतों की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि सीतापुर के अटरिया स्थित तिकौली गांव के चुन्नीलाल उर्फ चुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार था। नवरात्रि के पहले दिन इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर में मुंडन होना था। इसके लिए पूरा परिवार रिश्तेदारों व परिचितों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मंदिर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली असनहा के गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंची थी। इसी बीच बेहटा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे बड़े तालाब में जा गिरी।
प्रशासनिक द्वारा की गई पुष्टि के अनुसार इस दुर्घटना में अब तक मृतकों में बिट्टो (13), कोमल (38), सुषमा (58), रुचि मौर्य (19), अन्नपूर्णा देवी (37), सुखरानी, सुनील पाल (38), अंशिका गुप्ता (13), मालती (40), केतकी (55) शामिल है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…