कुणाल कुमार चौरसिया
गया: शहर में आज अहले सुबह हृदय विदारक घटना घटी. जहां एक ही परिवार के 6 लोगों पर घर के दमाद के द्वारा ही राड से हमला कर दिया गया. जिसमें परिवार के 2 सदस्यों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.
इस मामले में आरोपी प्रभु मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रभु मांझी गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर पोखरा मोहल्ला का रहने वाला है. विगत कई महीनों से वह अपने ससुराल उक्त भुई टोली में रह रहा था. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. वहीं उक्त भुई टोली में रहने वाले स्थानीय शशि मांझी ने कहा कि आज सुबह घर के लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई. जिसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रभु मांझी लगातार राड से घर के लोगों को पीट रहा है. जिसके बाद हम लोगों ने उसे पकड़ लिया. इस घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 लोगों को इलाज के लिए पुलिस के द्वारा अस्पताल भेजा गया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…