UP

कई बीमारियों से जूझ रहा था मुख़्तार अंसारी का करीबी शकील हैदर, इलाज के दरमियान हुई मौत, फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से 66 करोड़ रुपया बैंक का गया था हड़प

मो0 चाँद

लखनऊ: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 66 करोड़ रुपया लोन लेकर हडप जाने सहित कुल 10 मुकदमो का आरोपी शकील हैदर आखिर ज़िन्दगी की जंग हार गया। एक साल पहले वजीरगंज थाने द्वारा गिरफ्तार किया गया शकील हैदर कई बीमारियों से जूझ रहा था और उसका इलाज केजीएमयु में चल रहा था।

आरोप था कि शकील हैदर लखनऊ में रहकर मुख्तार अंसारी का नेटवर्क संभालता था। आरोपों को आधार माने तो उसने पांच बीघे के एक ज़मीन के प्लाट को मार्गेज रखकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 66 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लिया था। इसके बाद कई लोगों को प्लाट बेच भी दिया था। जब खरीदारों ने जानकारी होने पर आपत्ति दर्ज करवाई तो उसके गुंडों ने उन्हें धमकाया था।

शकील के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में करीब 10 मुकदमे दर्ज हुवे थे। उसे बीते साल अगस्त की 22 तारिख को में गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कई बीमारियों से जूझ रहे शकील हैदर का इलाज केजीएमयु में चल रहा था। इलाज के दरमियान आज उसकी मौत हो गई। चिकित्सको ने शकील हैदर के मौत की पुष्टि की है।

pnn24.in

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

14 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

14 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

14 hours ago