Crime

अभिनेत्री से शादी का झांसा देकर बिल्डर करता था दुष्कर्म, पीडिता के तहरीर पर ऍफ़आईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बिल्डर को लिया हिरासत में

सायरा शेख

मुम्बई: मुम्बई में एक अभिनेत्री ने एक बड़े बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का ना आदित्य अजय कपूर बताया गया है। बताते चले कि आरोपी बिल्डर की गिनती बड़े बिल्डर्स में होती है।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी आदित्य अजय कपूर उपनगरीय बांद्रा में एक दोस्त के आवास पर 24 वर्षीय अभिनेत्री से मिला था। पीड़ित अभिनेत्री कुछ तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी है। अधिकारी के मुताबिक उन्होंने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया और लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे। समय के साथ वे एक-दूसरे के करीब हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कपूर ने कफ परेड इलाके में अपने आवास पर और गोवा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से कहा, “जब अभिनेत्री ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने जोर देकर कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए रखे।

पुलिस ने ऍफ़आईआर के आधार पर बताया कि बिल्डर ने पीडिता से कहा कि वह शारीरिक सम्बन्ध बनाये रखे, लेकिन शादी नहीं हो सकती। जब उसने मना किया, आरोपी ने गाली देना और मारपीट करना शुरू कर दिया। उसने पीड़िता के माता-पिता के फोन नंबरों पर अश्लील संदेश भेजे और उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया।” पुलिस ने कपूर को दुष्कर्म और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

pnn24.in

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

14 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

14 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

14 hours ago