बापूनंदन मिश्रा
सुहागन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व करवाचौथ इस बार कई सौगात लेकर आ रहा है। इस बार करवा चौथ के दिन कई विशेष संयोग बनने से इस बार का यह व्रत काफी महत्वपूर्ण हो गया है। करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति के दीर्घायु, धन-दौलत और सुख-सौभाग्य के लिए बिना अन्न-जल ग्रहण किए करती हैं।
क्या चाहिए सामग्री
करवा चौथ के व्रत और पूजा हेतु जो आवश्यक सामग्री चाहिए होती है उनमे अक्षत, दीपक, रुई, कपूर, गेंहू, हल्दी, चंदन, सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार, करवा, शहद, अगरबत्ती, फूल, कच्चा दूध, शक्कर, घी, दही, मिठाई, गंगाजल, जल, पीली मिट्टी, आसन, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और द्रव्य (रुपये) है।
कैसे रखे व्रत और करे पूजा
करवा चौथ व्रत के दिन व्रती को जल्दी उठकर स्नान-ध्यान से निवृत हो जाना चाहिए। इतना करने के बाद पूजा मंदिर या पूजन स्थल को साफ-सुथरा कर लें। फिर वहां दीपक जलाएं और देवी-देवताओं की पूजा करें। निर्जला व्रत का संकल्प लें। इस दिन शिव-परिवार की उपासना का विधान है। ऐसे में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। गणपति की पूजा के बाद मां पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें। करवा चौथ के व्रत में चंद्र दर्शन और पूजन का भी विधान है। चंद्र दर्शन के बाद ही पति को छलनी से देखने की परंपरा है। इस दिन पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ के किन चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन शाम को 6 बजकर 41 मिनट तक कृतिका नक्षत्र का खास संयोग है। उसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। वहीं दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों से बनने वाले ये खास संयोग करवा चौथ के लिए शुभ माना जा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत की गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। PNN24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…