तारिक़ खान
प्रयागराज: बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अज़ीम उर्फ अशरफ और उनके करीबी मोहम्मद मुस्लिम व खालिद ज़फर के खिलाफ ज़मीन कब्ज़े और रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराने वाले सूरज पाल न्याय के लिए हर दिन पुलिस अफसरों की चौखट पर गिड़गिड़ा रहा है।
सूरज पाल का कहना है कि धमकियों के कारण उसका घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है। कभी कभी कुछ लोग घर से निकलते ही उसका पीछा करते है। कल ही सूरज पाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी और अपने ऊपर करोड़पति होने की बात को लेकर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को शिकायत दिया था।
आज भी सूरज पाल अपनी अर्ज़ी लेकर आई जी राकेश सिंह से मिले और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाया। आईजी को दिए गए शिकायत पत्र में सूरज पाल ने अतीक अहमद के करीबी बिल्डर मुस्लिम, खालिद ज़फर,मो माज़, दिलीप कुशवाहा और हसन पर आरोप लगाया कि ये लोग मुकदमा वॉपस लेने के लिए दबाव बनवा रहे है। जिससे कि उनका परिवार दहशत में है। घर के लोग भी इस मामले को लेकर काफी परेशान है और वो काम पर भी नही जा पा रहा है।
सूरज पाल ने आई जी को बताया कि इन लोगो ने उसके करोड़पति होने की बात भी प्रचारित करके अफसरों की जांच को भी गुमराह करने की कोशिश की जबकि उसके पास जो ज़मीन है और जो खाते में रकम है उसकी जांच करा ली जाए।
सूरज पाल की बात सुनने के बाद आईजी ने उसको सुरक्षा का भरोसा दिया और धूमन गंज इंस्पेक्टर से इस मामले में उचित कार्यवाही का निर्देश दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…