तारिक खान
डेस्क: जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में आज तडके हुई पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ में दहशत का दूसरा नाम, एक लाख का इनामिया बदमाश विनोद सिंह ढेर हो गया। मुठभेड़ में मारा गया शातिर अपराधी विनोद कुमार सिंह काफी समय से फरार था और पुलिस ने उसके ऊपर 1 लाख़ का इनाम घोषित कर रखा था। उस पर कुल 25 गम्भीर धाराओं में मुक़दमे दर्ज थे। मारे गए बदमाश के पास से पुलिस को एक 9एमएम की कार्बाइन, एक 32 बोर की पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस और खोखे और चोरी की एक बाइक बरामद हुवे है।
कौन था विनोद कुमार सिंह ?
विनोद सिंह का नाम सबसे पहले सरपतहा में हुई हत्याकांड में सामने आया। जिस मामले में पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार किया। जिसके बाद सरपतहा पुलिस ने इसके ऊपर गुंडा एक्ट की कार्यवाही भी किया। इसके बाद से विनोद सिंह अपराध की दुनिया में बेताज बादशाह बनने की तमन्ना लेकर अपराध दर अपराध करता ही चला गया। वर्ष 2007 में जेल ज़मानत पर छूटने के बाद ही इसने लूट की घटना को अंजाम दिया वही बदलापुर थाने पर हत्या के प्रयास का भी मुकदमा इसके ऊपर दर्ज हुआ। लूट के मामले में माल सहित ये पकड़ा गया और हत्या के प्रयास प्रकरण में यह अवैध असलहे सहित पकड़ा गया था।
पुलिस ने इसके चाल चलन को देखते हुवे गैंगेस्टर एक्ट में कार्यवाही किया। जेल से ज़मानत मिलने के बाद इसने वर्ष 2008 में एक व्यक्ति पर जान से मारने की नियत से हमला किया। वर्ष 2012 में इसने अपराध की झड़ी लगा दिया। इस वर्ष इस पर हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली जैसे गम्भीर धाराओं में कुल 7 मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज हुवे। वही वर्ष 2019 में कुल आधा दर्जन मामले इसके ऊपर हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी जैसे गम्भीर आरोप लगे। इसके ऊपर कुल 25 मामले जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज है और यह पुलिस के लिए एक बड़ी सरदर्द बना हुआ था।
आज हुई इस मुठभेड़ में मौके पर एसएसपी अजय साहनी, एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, इस्पेक्टर बदलापुर योगेन्द्र सिंह, इस्पेक्टर लाइन बाज़ार सुधीर कुमार आर्या, स्वाट टीम प्रभारी आदेश त्यागी, थानाध्यक्ष बक्सा त्रिवेणी सिंह, एसओ सिकरारा विवेक तिवारी आदि अपनी टीम के साथ मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…