मो0 कुमेल
डेस्क: सातवे वेतन आयोग की सिफ़ारिशो के आधार पर वेतन पाने वाले सभी केंद्रीय कर्मियों-अधिकारियों तथा पेंशनभोगियों को केंद्रीय कैबिनेट ने उम्मीद के मुताबिक नवरात्रि का पर्व खत्म होने से पहले ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसद की बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। इसके साथ ही अब देश भर के सभी केंद्रीय वेतनभोगियों को उनकी तनख्वाह में डीए के तौर पर 4 फीसदी ज़्यादा रकम मिलेगी। यह वृद्धि 1 जुलाई, 2022 से ही लागू होगी, और कर्मियों-पेंशनधारकों को जुलाई से लेकर अब तक का बकाया भी दिया जाएगा।
बाद में, जुलाई, 2021 में महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 28 फीसदी कर दिया गया था, और फिर उसके बाद अक्टूबर, 2021 में इसमें एक बार फिर 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, और उसे भी 1 जुलाई, 2021 से ही लागू किया गया था, सो, सभी केंद्रीय कर्मियों को वेतन तथा पेंशनधारकों को पेंशन पर DA 1 जुलाई, 2021 से ही 31 फीसदी की दर से मिलता आ रहा था। फिर, जनवरी, 2022 में भी महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई, जिसकी बदौलत अब तक सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जो अब 38 फीसदी की दर से दिया जाने लगेगा।
तो आइए देखते हैं, सातवें वेतन आयोग के आधार पर वेतन पाने वाले सभी लोगों को कितना मासिक और वार्षिक लाभ होगा। अब जिन सरकारी कर्मियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उन्हें DA में हर माह 720 रुपये की बढ़ोतरी हासिल होगी, जिससे उनका वार्षिक लाभ 8,640 रुपये होगा। जिन कर्मियों का मूल वेतन 20,000 रुपये है, उन्हें हर महीने 800 रुपये और हर साल 9,600 रुपये का फायदा होगा। मूल वेतन 25,000 होने पर यह बढ़ोतरी 1,000 रुपये प्रतिमाह और 12,000 रुपये वार्षिक हो जाएगी।
यदि आपकी बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तो यही लाभ हर माह 1,200 रुपये और सालाना 14,400 रुपये हो जाएगा। मूल वेतन 40,000 रुपये होने की स्थिति में DA का मासिक लाभ 1,600 रुपये और वार्षिक फायदा 19,200 रुपये होगा। इसी तरह, 50,000 मूल वेतन पाने वालों तो 2,000 रुपये प्रतिमाह तथा 24,000 रुपये प्रतिवर्ष का लाभ होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…