आफताब फारुकी
नई दिल्ली: दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नही है। इसकी कई बार बाते हुई और लम्बी चौड़ी चर्चा हुई, मगर आज दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन ने खुद ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सिर्फ महिलाओं के लिए ही असुरक्षित नही बल्कि लडको के लिए भी असुरक्षित हो गई है। यहाँ महज़ 12 साल के एक बच्चे के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। हैवानियत की हदे पार करते हुवे हुवे दरिंदो ने उस बच्चे के प्राइवेट पार्ट में रोड डाल दिया। हैवानियत की हदे पार करते हुवे दरिंदो ने बच्चे को लाठी और ईंटो से जमकर मारा और उसको मर हुआ समझ के छोड़ गए।
कथित सामूहिक दुष्कर्म का शिकार वह पीड़ित बच्चा अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। बच्चे की माँ ने इस सम्बन्ध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को घटना की जानकारी प्रदान किया। जिसके बाद मामले में दिल्ली महिला आयोग ने जानकारी साझा करते हुए पुलिस से 4 दिन में पूरी जानकारी प्रकरण में तलब किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया और कहा कि “दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई। 1 आरोपी गिरफ़्तार, 3 अब भी फ़रार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ।“
दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर लिखा है कि शिकायत में बताया गया कि उसके 12 साल के बेटे का सामूहिक यौन उत्पीड़न किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बच्चे के साथ 18 सितंबर को 4 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में राड भी डालें। उसकी बेरहमी के साथ पिटाई किया गया है। 22 सितंबर को माता-पिता ने दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। स्वाति मालीवाल ने पीड़ित बच्चे के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर भी शेयर किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…