मो0 कुमैल
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक युवक के इश्क का भुत युवती ने कुछ इस तरीके से उतारा कि महज़ 21 सेकेण्ड में कुल 47 चप्पल खोपड़ी पर दे मारा। बताया जा रहा है कि युवक को कई दिनों से इश्क का भुत सवार था और वह युवती को छेड़ता था। आखिर परेशान होकर युवती ने ग्रामीणों के साथ मिल कर युवक को धर-दबोचा और जमकर चप्पल से इश्क का भुत उतार डाला। दो दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि युवक इस घटना के समय शराब के नशे में था। महज़ 21 सेकंड में कुल 47 चप्पलों की बरसात का ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। वायरल वीडियो कोंच कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले एक युवती बाजार जा रही थी, तभी शराब के नशे में धुत कोंच नगर के रहने वाले एक युवक ने युवती से अभद्रता कर दी। जिसके बाद युवती ने इलाके के लोगो को बुला लिया और उन्होंने उस युवक को पकड़ लिया और युवती ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…