ए0 जावेद/मो0 सलीम
वाराणसी: प्रतिबंधित संगठन पीऍफ़आई के खिलाफ प्रशासन का तगड़ा वार जारी है। एटीएस की वाराणसी इकाई और वाराणसी पुलिस ने आज लोहता इलाके के एक और सदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध के पास से पीएफआई से जुड़े वीडियो, फोटो, दस्तावेज और केरल व नई दिल्ली के नए पदाधिकारियों के नंबर मिले है।
बताया जा रहा है कि अब्दुल ऑनलाइन चाय पत्ती का कारोबार करता है। साथ ही इस साल पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में था। पीएफआई के विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) में अब्दुल की सक्रियता अधिक थी। एटीएस और पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अब्दुल बीसीए पास है और वह एडीपीआई से जुड़े अन्य सदस्यों को ट्रेनिंग देता था।
मिल रही जानकारी के अनुसार अब्दुल केरल और नई दिल्ली में पीएफआई से जुड़े कार्यक्रमों में कई बार हिस्सा ले चुका है। फिजिकली तौर पर भी अन्य सदस्यों को ट्रेनिंग देता था। उसके मोबाइल में कई ऐसे एप भी मिले हैं, जिसके जरिए वह पीएफआई के बड़े पदाधिकारियों के संपर्क में रहता है। पुलिस के अनुसार पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…