शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी कमिश्नरेट के चौक पुलिस को वारंटियो के खिलाफ आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जब छित्तुपुर से दालमंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार और महिला कांस्टेबल कविता ने राशिद खान की वारंटी बहन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तारी आज बुद्धवार को सुबह 11:45 बजे हुई। जिसके बाद विधिक कार्यवाही करते हुवे अदालत में पेश किया। मिल रही जानकारी के अनुसार अदालत ने गिरफ्तार अभियुक्ता की पेश हुई ज़मानत अर्जी खारिज कर दिया है और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
जिसके बाद राशिद खान ने जिला जज की अदालत में अंतरिम ज़मानत याचिका दाखिल किया, मगर वहां से भी कोई उसको राहत नही मिली और याचिका ख़ारिज हो गई। इस सबके बाद राशिद खान फरार चल रहा था। वही अदालत के हुक्म की तामीर करने के लिए चौक पुलिस पुरे तरीके से वचनबद्ध है। आज दोपहर 11:45 बजे के करीब इसी क्रम में गिरफ्तार अभियुक्ता के ससुराल छित्तुपुर में दबिश देकर वारंट की जानकारी देते हुवे दालमंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार और महिला कांस्टेबल कविता ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तारी के बाद अभियुक्ता को पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुवे आज अदालत में पेश किया।
जिसके बाद आज अदालत में पेश हुई ज़मानत याचिका पर सरकारी वकील और अभियुक्ता के अधिवक्ता ने जमकर दलील अदालत में पेश किया। सभी पक्षों की दलील सुनते हुवे अदालत ने ज़मानत याचिका को खारिज करते हुवे अभियुक्ता को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वही दूसरी तरफ पुलिस इस मामले में राशिद खान की तलाश कर रही है। राशिद खान फरार बताया जा रहा है। वही मिल रही जानकारी के अनुसार राशिद खान फरार होकर लोहटिया, काल भैरव, मैदागिन आदि इलाकों में किसी तथा कथित पत्रकार के संरक्षण में है। पुलिस राशिद खान की गिरफ़्तारी हेतु लगातार दबिश दे रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…