Ballia

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर वृद्धा आश्रम की अधीक्षिका ने वृद्धों में किया फल वितरण

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया): स्थानीय नगर के मधुबन मार्ग स्थित वृद्धा आश्रम पर अधीक्षिका सोनी सिंह ने शनिवार की शाम विश्व वृद्ध दिवस के मौके पर आश्रम में निवास कर रहे सभी महिला पुरुष वृद्धों को फल प्रदान कर प्रोत्साहित कर किया।

अधीक्षिका सोनी सिंह ने कहा कि वैसे तो हमारी संस्था वृद्धों की सेवा के लिए अपने निर्धारित मापदंडों के अनुसार काम कर रही है। उन्हें भरपूर सुविधाएं प्रदान की जा रही है। हमारे आश्रम में निवास कर रहे सभी वृद्ध पूरी तरह संतुष्ट हैं।

इतना ही नहीं अपना और पराया का उन्हें एहसास भी नहीं होने दिया जाता है। इस दौरान अधीक्षिका सोनी सिंह के अलावा नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, रोशनी उषा, देवी आदि मौजूद रही।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts