शाहीन बनारसी
डेस्क: दिल्ली महिलाओं ही नही बल्कि लडको के लिए भी असुरक्षित है। यह लफ्ज़ इंसानियत को दहला देने वाली घटना जिसमे एक मासूम 12 वर्षीय लड़के के साथ गैंग रेप के बाद दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लिखा था। आज वह बहादुर मासूम बच्चा अपनी ज़िन्दगी की जंग हार गया। स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट पर इस खबर की पुष्टि करते हुवे शोक जताया है।
बताते चले कि स्वाति मालीवाल ने ही इस मुद्दे को जग ज़ाहिर किया था कि एक लड़के के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। उसके प्राइवेट पार्ट में दरिंदो ने राड डाल दिया था और उसकी जान लेने की गरज से ईंट और डंडों से उसकी पिटाई किया था। जब महिला आयोग को इसकी जानकारी मिली थी तब स्वाति की टीम के पहल पर मामला दर्ज हुआ था और आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई थी। आज वह मासूम लड़का अपनी ज़िन्दगी की जंग हार गया और इस दुनिया को ज़ालिम साबित करता हुआ रुखसत हो गया।
स्वाति मालीवाल ने अपना दुःख प्रकट करते हुवे लिखा है कि “ये 12 साल का बच्चा अब हमारे बीच नहीं रहा। बच्चे ने बहुत दर्द सहा और आख़री दम तक लड़ता रहा। उसके क़ातिलों को सख़्त सज़ा होनी ही चाहिए! जब हमको इतना ग़ुस्सा आ रहा है और दर्द महसूस हो रहा है, सोचें उसके माँ बाप पे क्या बीत रही होगी। भगवान उनको इस मुश्किल समय में शक्ति दे।“ इस ट्वीट पर लोगो का प्रशासन के प्रति नारजगी का शब्द भी ज़ाहिर हो रहा है।
गौरतलब हो कि मामला सीलमपुर इलाके में एक 12 साल के बच्चे के साथ 4 लोगों ने दरिंदगी किया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद जालिमो ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में राड डाल दिया था। यही नही जान से मारने के गरज से लाठी और ईंटो से पिटाई किया और बच्चे को मरा समझ के छोड़ कर चले गये। घटना 18 सितम्बर की बताई गई और इसकी रपट 22 सितम्बर को बच्चे के परिजनों ने इसकी थाने पर दर्ज करवाया था। उसी दिन इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
इस दरमियान गैंग रेप का पीड़ित बच्चा अस्पताल में भर्ती था और उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई थी। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया था। स्वाति मालीवाल ने पीड़ित बच्चे के अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर भी अपने ट्वीटर से ट्वीट के मध्यम से शेयर किया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…