Crime

आठ साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का लगाया आरोप, आरोपी हिरासत में

संजय ठाकुर

आजमगढ़: कल सोमवार की रात आठ साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना आजमगढ़ में कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव का है। घटना की सुचना ग्रामीण ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी होते ही डीआईजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा घटना की छानबीन की गई। परिवार वालों द्वारा गांव के ही 22 वर्षीय युवक लक्ष्मण को अपनी बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। वहीं लोगों द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में धारा 376, 302 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत लक्ष्मण के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts