Accident

जौनपुर: दो ट्रेलरो की आमने-सामने हुई टक्कर, चालक की मौत, खलासी घायल

ईदुल अमीन

जौनपुर: कल सोमवार की रात में जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा पेट्रोल पंप के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार वाराणसी की तरफ से गिट्टी लादकर टेलर आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। वह क्षेत्र के कनौरा गांव के पास पहुंचा ही था कि आजमगढ़ की ओर से आ रहे खाली टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक ट्रेलर चालक अखिलेश निषाद (26) पुत्र मन्नू निषाद निवासी खलिफतपुर, तहबरपुर, आजमगढ़ की मौत हो गई और खलासी गुड्डू यादव (28) पुत्र सुरेंद्र निवासी कंधरापुर, आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। करीब चार घंटे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

Banarasi

Recent Posts