यश कुमार
कासगंज: कासगंज में दर्दनाक हादसा हो गया। आज दिवाली की सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे ने लोगो को पूरी तरह झकझोर दिया। दरअसल घर में खाना बन रहा था तभी अचानक गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर फटने से मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया जिसके नीचे खाना बना रही तीन महिलाएं और एक युवक दब गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। महिलाओं को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
लगातार दो धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर तत्काल दरियावगंज चौकी इंचार्ज सतपाल भाटी पटियाली कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाया, जिसमें सुदयवीर की मौके पर ही मौत हो गई तो वही तीन महिलाएं पूनम पत्नी श्यामवीर, पूनम पत्नी सुदयवीर, गुड्डू देवी पत्नी उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन घायल सभी महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए घायलों को आगरा रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…