आफ़ताब फारुकी
कन्नौज: ये कैसा दौर आ गया है। समझ नहीं आता कि क्या कहूँ। लफ्ज़ नहीं मिल रहे। इसके लिए तो शर्मसार से भी बदतर कोई लफ्ज़ इस्तमाल किया जाए तो भी कम होगा। 13 साल की लड़की, जो गंभीर रूप से घायल है, ज़मीन पर पड़ी है और लगातार लोगो से मदद की गुहार भी लगा रही है मगर हाय रे ये ज़ालिम दुनिया जिसे इस लड़की की हाल पर तरस न आई और लड़की की मदद करने के बजाय खड़े होकर उसका वीडियो बनाते रहे। लड़की लोगो से मदद की गुहार लगाती रही मगर मदद करने के बजाय वहां पर खड़े लोग उसकी वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे।
पुलिस के आने तक लड़की दर्द में तड़पती रही। एक दूसरा वीडियो, जो वायरल हुआ है, उसमें एक पुलिसकर्मी घायल लड़की को गोद में लेकर ऑटोरिक्शा की ओर भागते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने एक बयान में कहा, “नाबालिग घायल हालत में मिली और स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।” पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था या नहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…