संजय ठाकुर
आजमगढ़: तीन दिन से लापता युवती का शव झाड़ियो में मिलने से हडकंप मच गया। मामला उत्तर प्रदेश के जिले आजमगढ़ का है जहाँ के भदेवा मझौली गांव निवासी एक युवती का शव बुधवार दोपहर गाव स्थित एक झाडी में प्राप्त हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। इधर, तीन दिन से लापता युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
तहरीर में उसने बताया कि मनीषा की गांव निवासी एक युवक से बातचीत होती थी। उस युवक से युवती के बारे में पूछताछ की गई लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बुधवार को भी मनीषा का भाई रवि अपने साथियों के साथ बहन की तलाश में जुटा था। इसी दौरान दोपहर बाद गांव के पास ही स्थित एक झाड़ी में रवि ने अपनी बहन का शव देखा। सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ सिद्धार्थ तोमर, प्रशिक्षु आईपीएस गौरव कुमार, एसओ नदीम अहमद फरीदी, एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मनीषा तीन भाई व तीन बहन में पांचवें नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…