ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के दशाश्वमेघ एसीपी अवधेश कुमार पाण्डेय के प्रयास से और उनके निर्देशन में चौक इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की कोशिशो से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को एक बड़ी उपलब्धी हासिल हुई है। मगर इस उपलब्धी को विभाग के ही कुछ् हज़म नही कर पाए इसको जानकार हर एक समझदार के हंसी छुट जा रही है। स्ट्रीम लाइट और खुद की वाह वाही से दूर वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश से सीखा हासिल करते हुवे बहरहाल एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पाण्डेय और इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा ने वर्षो के बुराई पर अच्छाई की जीत पाई है।
आखिर रोज़ रोज़ की शिकायत से तंग आकर एसीपी दशाश्वमेघ ने इसका परफेक्ट उपाय लगा दिया। इस उपाय के तहत सूरज कुंड में दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा डाली। अब न जुआ और न नशेबाजी। अब वहा भक्ति भाव से विभोर श्रद्धालु पूजा अर्चन करते है। स्थानीय निवासी रमेश ने हमसे बात करते हुवे कहा कि “यहाँ जाने से पहले सोचना पड़ता था, हर तरफ गांजे की महक से दिमाग ख़राब हो जाता था। आखिर एसीपी साहब ने इस लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर दिया।”
वही दूसरी तरफ दालमंडी में फिर से जुआ खिलवाये जाने की शिकायत पर एसीपी दशाश्वमेघ के निर्देशन में इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा ने ऐसा चूड़ी कसा की सटोरिया इलाका छोड़ कर फरार हो गया। इस दो बड़ी सफलता के बाद कुछ के आँखों में किरकिरी बनना भी लाजिम था। उस पर बड़ा केस हुआ कि बड़ी पकड़ रखने वाले हाफिज पतंग के पटाखा जो लगभग 7 कुंटल से ज्यादा था को इस्पेक्टर चौक ने धर लिया। रात भर बड़ी पैरवी की कोशिश हुई मगर एसीपी दशाश्वमेघ और इस्पेक्टर चौक ने किसी की नही सुनी। माल जब्त हुआ और नामज़द मुकदमा हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…