ईदुल अमीन
भदोही: अधेड़ व्यक्ति ने बेटे के सामने आत्महत्या कर लिया। मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर गांव के पास का है जहाँ पर एक अधेड़ ने बेटे के सामने ही ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस व जीआरपी पहुंची तथा शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। बताया जा रह है कि उसने परिजनों और पुलिस के व्यवहार से आहत होकर यह कदम उठाया है।
जानकारी होते ही मृतक की मां बदहवास होकर थाने पहुंची और परिजन और पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाये। उनके बेटे ने बताया कि उनके पिता ने एक जमीन को गोपीगंज के एक व्यापारी को बेचा था। जिसमें उनके पटिदारों का भी हिस्सा था। इसी लेकर हुए विवाद के बाद परिजनों के ही शिकायत पर पुलिस ने उन्हें रात को नौ बजे तक चौकी में बैठा लिया। जिसके बाद वे काफी आहत थे। मृतक का दो बेटा और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…