आदिल अहमद/मो0कुमेल
कानपुर: थाना बादशाहीनाका क्षेत्र के सब्जी मंडी में विगत दिनों पहले दिल दहला देने वाली घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। बीते 11 अक्टूबर को 5 वर्षीय विराट सोनकर के परिजनों ने स्थानीय थाना पर विराट की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने 5 वर्षीय विराट सोनकर की तलाश शुरू कर दी। लेकिन विराट के बारे में पुलिस को कोई भी जानकारी नही मिल पायी। गुमशुदगी दर्ज होने के ठीक चार दिन बाद विराट का शव पास के ही सार्वजनिक शौचालय में बरामद हुआ।
हत्यारोपी धर्मवीर यादव ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह लगभग दो माह से सुलभ शौचालय सब्ज़ी मण्डी पर तैनात हैं। सुलभ शौचालय, रैन बसेरा व आस पास की गलियों में भीम सोनकर व उसके भाई के बच्चे काम करते वक़्त लगातार परेशान करते थे और भद्दी-भद्दी गालियां देते थे। इस बात की शिकायत मैंने भीम व उसके भाई से भी की थी। परन्तु उन लोगो ने भी उल्टे मुझे गालियां दी। इस बात से मुझे गुस्सा आ गया था। 11 अक्टूबर के दिन भी भीम का लड़का विराट मुझे काम नही करने दे रहा था। मैं परेशान हो गया, मुझे गुस्सा आ गया। मैंने विराट का पहले तो गला पकड़ा फिर उठा के पटक कर उसे मार दिया।
अभियुक्त धर्मवीर यादव पुत्र पारसनाथ यादव, अतौलिया थाना मानिकपुर ज़िला प्रतापगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसको धारा 364/302/201 व 3(2)V SC/ST Act के अंतर्गत बुक कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी बादशाहीनाका सुभाष चन्द्र, एसआई गिरीश चन्द्र, सन्दीप कुमार, हे0 कॉ0 शिवराम सिंह, विजय कुमार सिंह, कां0 हरिओम, अरविन्द सिंह शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…