शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में कल बुधवार रात भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की शराबियो के द्वारा पीट-पीट कर बेरहम हत्या के बाद वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए0 सतीश गणेश ने घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर निगम चौकी प्रभारी नीरज ओझा को सस्पेंड कर दिया है। उनके जगह पर प्रकाश सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर रात घटना में नामजद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। सस्पेंशन की कार्यवाही भाजपा नेता की शिकायतों को नजरंदाज करने और घटना के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।
विधायक ने भी पुलिस को इसकी शिकायत कर कार्रवाई के लिए कहा था। मगर, पुलिस ने शिकायतों को नजरअंदाज किया और अंत में इस लापरवाही की कीमत भाजपा नेता पशुपतिनाथ को जान देकर चुकानी पड़ी। उधर, बुरी तरह जख्मी उनका बेटा बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…