फारुख हुसैन
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को प्रभात गुप्ता हत्याकांड मामले में राहत नहीं मिली है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की केस ट्रांसफर की मांग वाली याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। प्रभात गुप्ता हत्याकांड मामले में अंतिम सुनवाई अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में ही होगी। अजय मिश्रा टेनी ने प्रभात हत्याकांड केस हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से ट्रांसफर कराकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कराने की मांग की थी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री समेत चार अन्य लोगों ने भी सुनवाई को लखनऊ बेंच से इलाहाबाद बेंच ट्रांसफर करने की मांग की थी।
लखीमपुर खीरी में 22 साल पहले हुई प्रभात गुप्ता हत्या मामले में केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को आरोपी बनाया गया था। लेकिन 2004 में निचली अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। निचली अदालत के फैसले को तत्कालीन यूपी सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…