Others States

हैदराबाद: डॉक्टर दंपत्ति अपने आवास पर पाए गये मृत, हाल ही में रचाई थी शादी

तारिक़ खान

डेस्क: आज शुक्रवार को डॉक्‍टर दंपत्ति को उनके हैदराबाद स्थित घर में मृत पाया गया है। हाल ही में दंपत्ति ने शादी रचाई थी। हैदराबाद के निजी मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के MBBS के 22 वर्षीय स्‍टूडेंट उम्‍मे मोहिमीन साइमा के पिता ने कहा, “जब हम घर पहुंचे तो हमने बिजली सप्‍लाई को बंद किया। कुछ अनहोनी की आशंका के बाद हमने खिड़की के जरिये प्रवेश किया और दंपति को मृत पाया।”

जानकारी के अनुसार दोनों ने कुछ ही माह पहले शादी रचाई थी। संदेह है कि बाथरूम के गीजर का दोषपूर्ण वायर कनेक्‍शन मौत का कारण हो सकता है। परिवार के अनुसार, 26 वर्ष के डॉक्‍टर सैयद निसारुद्दीन और उनकी पत्‍नी साइना बुधवार रात को ही सूर्यापेट से लौटे थे जहां वे इंटर्नशिप कर रहे हैं। गुरुवार को सुबह साइमा ने अपने पिता से बात की और बाद में कॉल करने का वादा किया लेकिन यह वादा पूरा नहीं हो सका।

पिता को लगा कि दोनों काम पर गए होंगे। शाम को किए गए कॉल का जब कोई जवाब नहीं आया तो परिवार ने अपार्टमेंट पहुंचकर जांच की। पिता ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि निसारुद्दीन, पत्‍नी को बचाने के लिए गए जिसे संभवत: करंट लगा था, इस दौरान उसे भी बिजली का झटका लगा।” शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए उस्‍मानिया हॉस्पिटल भेजा गया है।”

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts